Friday 11 September 2015

एक और पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी

मुंबई। मुंबई महानगर में बुधवार (9/9/2015) को एक और पत्रकार को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले की शिकायत वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार मिश ने भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में बुधवार को दिन में ३ बजे दर्ज करवाई है।  

मिली जानकारी के अनुसार अश्विनी कुमार मिश्र को एक खबर के सिलसिले में फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। बतादें कि मुंबई महानगर में अश्विनी कुमार मिश्र का नाम पत्रकारों की जीते जागते स्कूल के रुप में लिया जाता है और इस समय मुंबई के कई सम्माननीय अखबारों में उनके द्वारा पत्रकारिता का कखग...पढे पत्रकार अच्छी तरह से सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसलिए अश्विनी कुमार को जान से मारने की धमकी से मुंबई का पत्रकार वर्ग आहत महसूस कर रहा है। इससे पहले वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को भी धमकी मिली थी। मीरा भायंदर में पत्रकार राघवेंद्र द्विवेदी  को जान से मारने के बाद भी सरकार व प्रशासन ने कोई कारगर कार्रवाई नहीं किया है। लेकिन अगर सरकार व पुलिस प्रशासन की ओर से  अश्विनी कुमार मिश्र  को जान से मारने वालों पर कारगर कार्रवाई नहीं की गई तो पत्रकार शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।